Doordrishti News Logo

नई सडक़ पर कार्यालय से लेपटॉप चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की उदयमंदिर पुलिस ने नई सडक़ स्थित एक निजी फर्म के कार्यालय से लेपटॉप चुराने के मामले का खुलास करते हुए दो नकबजनों को पकड़ा है। जिनकी निशानदेही पर लेपटॉप को जब्त किया गया है।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मूलत: सुरपालिया नागौर हाल रातानाडा अजीत कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र मोहनराम जाट की तरफ से दो दिन पहले मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि उसकी एक फर्म का कार्यालय नई सडक़ स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने है। जहां से अज्ञात चोर दो लेपटॉप चोरी कर ले गए।

ये भी पढ़ें- फार्म हाउस पर बने कमरे की वार्डरोब से दस लाख की नगदी चोरी

थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि मामले की जांच एवं फुटेजों के आधार पर चोरी के आरोपी रातानाडा यूथ हॉस्टल के पीछे रहने वाले आकाश पुत्र नंदकिशोर एवं रोहन उर्फ गावां पुत्र नरेश वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026