Doordrishti News Logo

जयपुर में स्थापित होगा भूकंप से बांधों की सुरक्षा का राष्ट्रीय केन्द्र

– एमएनआईटी और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय के बीच एमओयू
– बांधों की सुरक्षा के लिए मिशन मोड में काम कर रही केन्द्र सरकार

जयपुर,देश में बांधों की भूकंप और अन्य आपदाओं से सुरक्षा का राष्ट्रीय केन्द्र जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में सोमवार को एमएनआईटी और मंत्रालय के राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के बीच एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि केन्द्र सरकार बांधों की सुरक्षा और रख-रखाव के प्रति मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के तीसरे सबसे अधिक बांधों वाला देश है। यहां छह हजार से अधिक बांध हैं। 25 प्रतिशत से अधिक बांध ऐसे हैं,जो 50 प्रतिशत से ज्यादा की लाइफ पूरी कर चुके हैं। अनेक बांध सौ साल पुराने भी हो चुके हैं। बांध की उम्र और उसके टिकाउपन में कोई संबंध नहीं है। सबसे पुराना बांध दो हजार साल पुराना बांध भी काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- दो लाख के नारियल को आर्डर दिया, गुजरात के व्यापारी ने रकम हड़पी

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बांधों के रख-रखाव को लेकर उनकी सुरक्षा को लेकर नीति बननी चाहिए थी। अस्सी के दशक में इस पर चर्चा भी प्रारंभ हुई,लेकिन 40 साल तक केवल विचार ही होता रहा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बांधों की सुरक्षा को लेकर संकल्प लिया और वर्ष 2021 में बांध सुरक्षा से संबंधित कानून बनाया गया। उन्होंने कहा कि बांधों के रख-रखाव से तात्पर्य उसके ढांचे की सुरक्षा ही नहीं है,बल्कि उसके सिस्टम को ठीक रखना भी है। इससे हम बाढ़ जैसी आपदाओं से भी बच सकेंगे। पिछली बार केरल में जो बाढ़ आई थी,उसमें कहीं न कहीं बांधों की कमजोर सुरक्षा का मसला भी था।

30 करोड़ की वित्तीय सहायता
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने बताया कि इस केन्द्र को जलशक्ति मंत्रालय से 30 करोड़ की वित्तीय सहायता मिलेगी। इससे केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस केंद्र के माध्यम से बांध अभियंताओं और नीति निर्माताओं के साथ मिलकर समग्रता से काम करना, भारत में बांधों की संरचनात्मक और भूकंप सुरक्षा से संबंधित प्रौद्योगिकी विकास करना और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी क्षमताओं का अत्याधुनिक तकनीक से संपन्न कराना प्रमुख काम होगा।

एक बार एप इंस्टॉल कीजिए हर खबर आपके मोबाइल पर होगी http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026