Doordrishti News Logo

देर रात कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास भिड़े युवक,थाने में कान पकड़ मंगवाई माफी

  • पाल में होटल से शुरू हुआ विवाद -शॉपिंग सेंटर पर उत्पात
  • तीन गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के पाल बालाजी के पास में एक होटल में खाना खाने के बाद कमेंट को लेकर युवकों में विवाद शुरू हो गया। बाद में युवक कल्पतरू शॉपिंग सेंटर पर पहुंचे। यहां आमने सामने हुए और उत्पात मचाया। किसी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं करवाया। मगर पुलिस ने स्वसंज्ञान लेकर तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थाने में कान पकड़ कर अपने किए पर माफी मंगवाई।

ये भी पढ़ें- 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास मेें कुछ आपस में भिड़ेें थे। एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए। इसका वीडियो एवं फुटेज रात को ही सामने आ गए। पुलिस ने बाद में युवकों की पहचान कर तलाश आरंभ की। पुलिस की टीमों को लगाया गया। रविवार को तीन युवकों बोबें मोटर्स हरीराम की बगेची निवासी कैलाश पुत्र पुखराज वैष्णव,यहीं का नवीन वैष्णव पुत्र राजेश एवं प्रतापनगर निवासी कृषाणु पुत्र केशवदेव देवड़ा को शांति भंग के आरोप पकड़ा गया।

थाने में कान पकड़ कर मांगी माफी

पकड़े गए युवकों को पुलिस ने थाने में बिठाया और कान पकड़ कर माफी मंगवाई। ताकि आइंदा ऐसी हरकत नहीं करेंगे। इस बारे में किसी पक्ष की तरफ से केस दर्ज नहीं कराया गया है।

ये भी पढ़ें- प्री मानसून का अलर्ट जारी

यूं हुआ था विवाद

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों के बीच में विवाद पाल बालाजी स्थित एक होटल पर खाने के समय कमेंट को लेकर शुरू हुआ था। जहां बोलचाल हुई थी। कृषाणु के साथ बोलचाल के बाद विवाद बढ़ा। यह लोग बाद में कल्पतरू शॉपिंग सेंटर पर पहुंचे थे। जहां पर सामने वाले पक्ष को फोन कर बुलाया गया और कहा कि यहां पर ही बैठे है। तब मारपीट आरंभ हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026