जोधपुर, कुम्हार प्रजापति युवा मंच संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की कड़ी में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। संस्था जोधपुर के मुख्य संरक्षक श्रवण कुमार एनिया ने बताया कि संस्था के 21 वां स्थापना दिवस समारोह 2021 से पखवाड़ा पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान का दूसरा कार्यक्रम रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 10ः00 से 12ः00 महाराजा माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा बी रोड में किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक महेंद्र मेवाड़ा एवं मुख्य संरक्षक दुदाराम चकेणिया ने किया। कार्यक्रम में 21 वां स्थापना दिवस पर 21 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र लिंबा, राहुल कारगवाल,नवीन चांदोरा, सुनील मानधनिया थे। संस्थान सचिव राहुल कारगवाल ने सभी रक्तदाताओं एवं समाज बंधुओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
संस्थान का तीसरा कार्यक्रम वयोवद्ध समाजबंधु सम्मान एवं 2020 की ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान का कार्यक्रम 28 फरवरी रविवार 2021 को किया जाएगा। इस अवसर पर अजय रोपिया, पंकज घोड़ेला, गणपत मान्धनिया, शुभम चंदोरा, अनिल चंदोरा, तुलसीराम मालवीय, जयकुमार टाक, नरेंद्र चौहान, रौनक, विशाल बागरी, भरत गोयल, विपिन बागरी, दिनेश ऐणिया, किसनाराम भूरिया रमेश गहलोत मौजूद थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

