Doordrishti News Logo

बाइक पर टंगा बैग चोरी,बैग में थे रुपए और बेटी का मेरिज सर्टिफिकेट

जोधपुर,शहर के बासनी मधुबन हाउसिंग बोर्ड एरिया में एक किराणा दुकान के बाहर से बाइक पर टंगा बैग अज्ञात चोर ले गया। घटना 29 मार्च की है। पीडि़त गांव चला गया और अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज से बैग चोर का पता लगाने का प्रयास चल रहा है। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि घटना में मधुबन स्थित डीडीपी नगर निवासी गोपाल पुत्र ताराचंद की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- मानसिक परेशानी में दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

रिपोर्ट में बताया कि वह 29 मार्च को मधुबन में एक किराणा दुकान पर सामान लेने गया था। तब उसकी बाइक पर बैग टंगा हुआ था। सामान लेकर आया तब तक गाड़ी पर टंगा बैग अज्ञात चोर ले गया। वह बीच में अपने पिता के बीमार होने पर गांव चला गया। अब वापिस आकर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से बैग चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बैग में 30 हजार रुपए और उसकी बेटी का मेरिज सर्टिफिकेट था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed