Doordrishti News Logo

मानसिक परेशानी में दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,शहर में दो युवकों ने अपने अपने घरों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव उनके परिजन को सुुपुर्द कर दिए। घटनाओं में विवेक विहार और शास्त्रीनगर थाने में मर्ग दर्ज करवाए गए।विवेक विहार पुलिस ने बताया कि बवना खेडा बघोली जिला हरदोई निवासी विक्रम पुत्र गजोधर रघुवंशी ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें  बताया कि  उसका रिश्तेदार हरदोई निवासी छोटू पुत्र रामोतार यहां  मजदूरी करता था। वह मोगड़ा स्थित एक फैक्ट्री मेें कार्यरत था। जिसने फैक्ट्री के कमरे मेें फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। विवेक विहार पुलिस ने मर्ग कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

ये भी पढ़ें-हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री से 200 किलो लोहे पीतल का स्क्रेप चोरी

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मिल्कमैन कॉलोनी गली नम्बर 13 निवासी छंवरलाल पुत्र भंवरलाल घांची ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पुत्र 36 साल के मुकेश उर्फ मिन्टू की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने कमरे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026