Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती बिलाड़ा में एक टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। काफी बड़ा गोदाम तेजी से धधक गया। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी रही। इसके अलावा करीब पचास ग्रामीण अपने ट्रैक्टर टैंकरों के साथ मौके पर डटे रहे।

Terrific fire in tent warehouse, burning goods worth millions destroyedबिलाड़ा के मां गायत्री टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर धुआ निकलते देख लोग चौंक उठे। शुरू में लोगों ने स्वयं के स्तर पर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन यह नाकाफी साबित होता नजर आया। इसके बाद एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। नजदीकी पीपाड़ सिटी व जैतारण कस्बों से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी निकट के खेतों पर खुदे नलकूपों से पानी भर अपने ट्रैक्टर टैंकरों को लेकर पहुंच गए। पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया था। हालांकि ग्रामीणों ने जलते गोदाम से कुछ सामान अवश्य निकाला लेकिन कपड़े के टेंट व अन्य सामग्री में आग बहुत तेजी से फैली। ऐसे में उन्हें धुएं से भरे गोदाम में सांस लेने में आ रही दिक्कतों के काण बाहर आना पड़ा। गोदाम में खड़ी एक पिकअप भी इस आग की भेंट चढ़ गई। नगर पालिका प्रशासन सहित अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पर मौजूद थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026