Doordrishti News Logo

मोबाइल दुकान संचालक से पार्टस भेजने के नाम पर मुंबई के व्यक्ति ने की ठगी

  • वाट्सएप पर पहले भेजा संदेश
  • फिर खाते में रुपए डलवाए

जोधपुर,शहर के महात्मा गांधी अस्पताल रोड पर राय बहादुर मार्केट में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक शख्स से मुंबई के व्यक्ति ने पार्टस भेजने के नाम पर 1.18 लाख की ठगी कर ली। पीडि़त ने अदालत में इस्तगासा दायर क र धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है। पुलिस की तरफ से अब जांच आरंभ की गई है।

बाड़मेर के गुढ़ामालानी हाल जय भोले मोबाइल दुकान संचालक भैराराम पुत्र डालूराम जाट ने उदयमंदिर थाने में धोखाधड़ी में मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि 23 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक संदेश आया था। जो लक्ष्मी मोबाइल मुंबई नाम से था, तब उसने बात की। इस पर सामने वाले शख्स ने खुद को मुंबई महाराष्ट्र के भिवंडी का प्रवीण मलिक होना बताया और कहा कि यदि वह मोबाइल पार्टस खरीदता है तो उसे कम कीमत में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- घर से मिठाई लाने का कहकर निकला,शव कायलाना में मिला

इस पर भैराराम ने विश्वास करते हुए उसे मोबाइल पार्टस की लिस्ट बनाकर भेजी। तब प्रवीण मलिक को इसके लिए 65 हजार 200 रुपयों का भुगतान निजी बैंक खाते से किया गया। एक दो दिन बाद सामान के बारे में पूछने पर बताया कि वह सामान तैयार है और पेकिंग चल रही है। वह सामान आए इससे पहले कोई और सामान है तो बता दें। तब पीडि़त ने एक और लिस्ट सामान की भेजी और बदले में 43 हजार 540 का बिल दो बार में अदा किया। मगर सामान उस तक नहीं पहुंचा। फिर पता किया तो बताया कि सामान बीच में किसी ने पकड़ लिया है। मगर बाद में कहा कि इसकी डिलेवरी डीसीडीसी कोरियर को कर दी गई है। जल्द पार्सल पहुंच जाएगा। 26 जनवरी तक पार्सल नहीं पहुंचा तो परिवादी ने डिलीवरी के लिए कोरियर कंपनी से संपर्क किया। मगर वहां कोई सामान आना नही बताया। पीडि़त ने अपने साथ 1.18 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का केस अब दर्ज कराया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026