Doordrishti News Logo

घर से मिठाई लाने का कहकर निकला,शव कायलाना में मिला

जोधपुर,शहर के जालोरी गेट के अंदर भोलीबाई मंदिर क्षेत्र में रहने वाला युवक अपने घर से मिठाई लाने का कहकर निकला। रात तक घर नहीं लौटा तो खांडा फलसा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। इधर सूचना मिली कि कायलाना पर बाइक खड़ी है और कोई नजर नहीं आ रहा है। इस पर पानी में रात भर सर्च चलाया गया। अंधेरा होने पर आज सुबह गुमशुदा युवक का शव मिला। मृतक अविवाहित था। जेब में मोबाइल और गाड़ी की चाबी मिली। राजीव गांधी नगर पुलिस ने इस बारे में कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें- नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट का केस दर्ज

कायलाना चौकी प्रभारी गणपत सिंह ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर भोलीबाई मंदिर के समीप रहने वाले 34 साल का दिनेश पुत्र नाथूलाल लुहार सोमवार की सुबह अपने घर से मिठाई लाने का कहकर निकला था। मगर वो वापिस नहीं आया। इधर बाद में दोपहर डेढ़ बजे सूचना मिली कि कायलाना पर बाइक खड़ी है मगर उसके आस पास कोई नहीं है। इस पर गोताखोरों की मदद लेकर रात भर दिनेश की तलाश की गई। रात होने पर आज सुबह फिर से गोताखोरों ने सर्च चलाया तब दिनेश का शव बाहर पानी से बाहर निकाला गया।

एएसआई गणपतसिंह ने बताया कि मृतक बालाजी पेंट पर कार्य करता था और अविवाहित भी था। घटना में पहले उसके परिचित सांगरिया निवासी हेमंत की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट खांडाफलसा थाने में दी गई थी। पुलिस ने अब मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026