Doordrishti News Logo

दबिशें देकर 48 जुआरियों को पकड़ा, 1.01 लाख बरामद

जिला पूर्व कमिश्नरेट की कार्रवाई

जोधपुर,कमिश्ररेट की जिला पूर्व पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें देकर मंगलवार को 48 जुआरियों को पकडऩे के साथ एक लाख एक हजार रुपए बरामद किए हैं। जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाए गए हैं, जो विभिन्न थानों में दर्ज किए गए। पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन करवाया गया।

ये भी पढ़ें- रोडवेज बस में महिला के पांच लाख के आभूषण चोरी

टीम में एडीसीपी नाजिम अली, प्रोबेशनर आईपीएस आदित्य,एसीपी सेंट्रल लाभूराम,एसीपी पूर्व देरावर सिंह के सुपरविजन में जुआ संचालकों के ठिकानों पर थाना उदयमंदिर के देवीसिंह,थानाधिकारी महामंदिर हरीश सोलंकी,थानाधिकारी सदर कोतवाली दिनेश लखावत,थानाधिकारी सदर बाजार हनुमानसिंह,नागौरी गेट शेषकरण,थानाधिकारी खण्डाफलसा डॉ गीता विश्नोई के साथ डीसीपी कार्यालय व एसीपी कार्यालय के जाब्ते को लगाया गया। पुलिस उपायुक्त डॉ. दुहन ने बताया कि दो दर्जन स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई जहां से जुआ-गुब्बा खेलते हुए 48 व्यक्तियों को पकड़े जाने के साथ उनके पास से एक लाख एक हजार रुपए जब्त किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026