Doordrishti News Logo

रोडवेज बस में महिला के पांच लाख के आभूषण चोरी

जोधपुर,पाली से जोधपुर आई एक महिला के रोडवेज बस में पांच लाख के आभूषण और चार हजार की नगदी चोरी हो गई। महिला बस से उतर कर घर चली गई। घर पहुंच बैग संभाला तो आठ तोला वजनी आभूषण गायब थे। इस बारे में अब उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

राइका बाग स्थित हरिकृषा बनाड़ हाउस निवासी अधिवक्ता ऋजुराज सिंह पुत्र ओंकारसिंह ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उनकी माताजी पाली से जोधपुर के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। वे पाली मुख्य बस स्टेण्ड से रवाना होकर जोधपुर आई थी। बाद में यहां से सीधे घर आ गई। वे बस में अकेली थी। घर आकर बैग संभाला तो उसमें रखे आठ तोला वजनी सोने के आभूषण और चार हजार रुपए गायब थे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बस में उनके पास कौन बैठा था, इस बारे में भी जानकारी जुटाकर पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026