Doordrishti News Logo

चैत्र नवरात्र से हिन्दू नववर्ष संवत 2080 का आगाज

  • सुबह मंदिरों और फिर घरघर हुई घट स्थापना
  • मेहरागढ़ में आईडी के साथ दर्शन

जोधपुर,भारतीय नववर्ष संवत 2080 का आगाज बुधवार को चैत्र नवरात्र के साथ हो गया। चैत्र नवरात्र पर बुधवार की सुबह जहां मंदिरों में अलसुबह घट स्थापना की गई, वहीं सुबह 11 से 12.30 के बीच में घर घर घट स्थापना की गई। बुधवार को लोगों के भाळ पर तिलक लगाने के साथ मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा करवया गया। शहर में जगह जगह शीतल पेय शरबत की स्टालें लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें- इधर घोषणा उधर हाथों हाथ आदेश जारी

मां शारदा की स्तुति और विशेष पूजा अर्चना के लिए नवरात्र का आगाज बुधवार को हुआ। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन रहेंगे। सुबह साढ़े छह बजे शहर के देवी मंदिरों में घट स्थापना की गई। घरों 11 बजे से घट स्थापना हुई। मां दुर्गा या शारदा की पूजा अर्चना के साथ कई लोग व्रतोपवास भी कर रहे हैं। शहर में भारतीय नववर्ष संवत 2080 के आगमन के लिए घर-घर दीपदान होगा। घरों को दीपकों की रोशनी से सजाया जाएगा। नववर्ष महोत्सव समिति की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन भी रखा गया है। शहर में नवरात्र के साथ देवी मंदिरों में दर्शनार्थ व्यवस्थाएं की गई हैं।

मेहरानगढ़ में मां के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को आईडी देखकर एंट्री दी गई। मंदिर के द्वारा सुबह पांच से सायं पांच बजे तक खुले रहेंगे। सीसीटीवी से पूरे परिसर की निगरानी रखी जा रही है। पॉलीथिन बैग में प्रसाद लाने की भी मनाही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026