एक हजार का इनामी बदमाश चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार
जोधपुर,पुलिस कमिश्नरेट की राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बोलेरो चोरी के मामले में एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों के खुलने की भी संभावना है।19 दिसंबर को भोमाराम निवासी गांव पोपावास ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि 19 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे इंडिया ग्रीन के पास प्लाईवुड की दुकान से आगे उनकी बोलेरो खड़ी थी। जो 7.35 पर चोरी हो गई।
घटना को लेकर आज सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह निवासी भुजंगल पुलिस थाना फलसूंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 1 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। आरोपी के खिलाफ जालोर में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है जिसमें फरार चल रहा था।
ये भी पढ़ें- देशी अंग्रेजी शराब के ठेकों में लगाई आग,नामजद रिपोर्ट दर्ज
चोरी की अन्य वारदातें करना स्वीकार किया
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की अन्य वारदात करना स्वीकार है। इसने पूर्व में गिरफ्तार हुए साथी दलाराम उर्फ दलपत,ललित उर्फ लालचंद के साथ मिलकर गुजरात में 70 लाख की हवाला राशि लूट की वारदात के लिए बोलेरो चोरी करना बताया है। इसके अलावा सूरत में 15 लाख रुपए की चोरी और अहमदाबाद में 2 चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

