Doordrishti News Logo

तीन मकानों से लाखों के जेवरात व नगदी उड़ाई

  • कमिश्नरेट में नहीं थम रहीं चोरियां
  • सेवानिवृत महिला डॉक्टर के घर से यूएस डॉलर चोरी

जोधपुर,कमिश्नरेट में सूने मकानों में चोरियों का सिलसिला नही थम रहा है। चोरों ने कुड़ी और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित तीन सूने मकानों में सेंध लगाकर यूएस डॉलर सहित लाखों जेवर नगदी पर हाथ साफ किया। संबंधित मालिकों ने इस बारे में थानों में रिपोर्ट दी है। फिलहाल चोरों का सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 12/11 में रहने वाले सेवानिवृत डॉक्टर शशिबाला माथुर पत्नी सुरेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित बाहर गई हुई थी। घर 23 फरवरी से सूना था। अब वापिस आई तो पता लगा कि चोर रसोई की जाली तोडकऱ अन्दर घुसे और लॉकर बक्सों के ताले तोडकऱ घर से सोने की दो अंगुठियां,कानों के टोप्स,चांदी की दो कटोरियां,दो गिलासें,लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां,एफडी के दस्तावेज,350 यूएस डॉलर,एसबीआई गोल्डन पेपर बांड जो एक लाख के थे सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि चोर रसोई की खिडक़ी की जाली तोडकऱ अंदर आए थे। अब घटना में एएसआई धन्नाराम जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- साली से शादी कराने का झांसा देकर युवक से गहने रुपए ऐंठे

इधर कुड़ी क्षेत्र के बापूनगर झालामंड में दो मकानों में एक साथ चोरी हुई। इस बारे में बापूनगर झालामंड निवासी ई-24 में रहने वाले रतनलाल पुत्र अचलाराम कुमावत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने परिवार सहित पैतृक गांव चाडी गया था। इस बीच घर सूना था। वापिस गुरुवार को लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से कानों के पत्ते,रखड़ी सेट,चांदी के छोटी बड़ी पायलों की 9 जोडिय़ां, एक कंदोरा,बाली,सोने की लूंग जोड़ी, उसके कारपेटिँग का सामान के साथ कॉस्मेटिक आइटम आदि चुरा ले गए।

इसी तरह क्षेत्र में पीली टंकी के पास में रहने वाले पवन सुथार पुत्र नौरतमल सुथार ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार वह पैतृक गांव बिलाड़ा गया था। वापिस लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से चांदी का कंदोरा, रखड़ी, 28 हजार की नगदी सहित तकरीबन 50 हजार का माल चुरा ले गए।

स्कूल परिसर से सीसीटीवी कैमरे चोरी

लूणी पुलिस थाने में धांधिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026