बजरी से भरा डंपर चुराकर ले जाने वाला मालिक डंपर सहित गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के करवड़ पुलिस थाना परिसर से 5 मार्च को बजरी से भरा डंपर चुराकर ले जाने वाले आरोपी बजरी डंपर मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से अवैध बजरी से भरा डंपर भी जब्त किया गया है।
यह भी पढ़िए- अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पश्चिम में विशेष पुलिस दल का गठन
थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि 5 मार्च को एक अवैध बजरी से डंपर को जब्त किया गया था। जो थाना परिसर की दीवार से सटा खड़ा किया था। जिसे कोई चुरा ले गया। बाद में पता लगा कि उसे उसका मालिक विश्रोईयों की ढाणी उचियारड़ा निवासी श्रवण राम पुत्र भीकाराम चुरा ले गया है। इस पर पुलिस ने आज आरोपी को डंपर सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

