Doordrishti News Logo

अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पश्चिम में विशेष पुलिस दल का गठन

-31 मार्च तक चलेगा पुलिस का विशेष अभियान
-6350417962, 9414477485, 0291-2650705 पर सूचना दे सकते हैं
-सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और इनाम भी मिलेगा

जोधपुर,वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला पश्चिम द्वारा विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है। पुलिस ने एक मार्च से लेकर 31 मार्च तक इस दल का गठन किया है। जो इस एक माह की अवधि में अपराधियों की धरपकड़ करेगा। इसके लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें-जोधपुर में 25 से 27 मार्च को राजस्थान साहित्य उत्सव

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव के अनुसार वांछित अपराधियों को गिरफ्तारी व अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध 1 मार्च से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश प्राप्त होने पर विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है। जिला पश्चिम द्वारा सभी थानाधिकारी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त जोधपुर पश्चिम को कार्य योजना तैयार कर वांछित अपराधी यथा (स्थाईवारण्टी, मफरूर एवं उद्घोषित अपराधियों) की अधिकाधिक गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- जोधपुर अंतर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 18 मार्च से

आमजन से भी पुलिस की अपील, करें कॉल दें जानकारी:-
विशेष अभियान में आमजन से भी अपेक्षा की जाती है कि किसी भी वांछित अपराधी के बारे में जानकारी होने पर उसकी सूचना प्रभारी जिला विशेष दल जोधपुर पश्चिम के मोबाइल नम्बर 6350417962 एवं कार्यालय स्तर पर गठित विशेष पुलिस दल प्रभारी के मोबाइल नम्बर 9414477485 अथवा कार्यालय समय में कार्यालय के फोन नम्बर 0291-2650705 पर दी जा सकती है। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, साथ ही उचित पारितोषित प्रदान किया जायेगा।

यहां क्लिक कर एप इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026