Doordrishti News Logo

राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे जोधपुर

– राज्यपाल का जोधपुर एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

जोधपुर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया।राज्यपाल मिश्र के जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर संभागीय आयुक्त कैलाशचंद मीना,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता,पुलिस आयुक्त रवि दत्त गौड़,पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विनीत बंसल सहित अन्य अधिकारियों ने अगवानी की।

यह भी पढ़िए-कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर का चतुर्थ दीक्षान्त समारोह शनिवार को

एयरपोर्ट से राज्यपाल सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। राज्यपाल मिश्र आज मध्याह्न 12 बजे डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां आयुर्वेद विश्वविद्यालय के षष्ठम् दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे और नवनिर्मित सुश्रुत सभागार का लोकार्पण करेंगे वहीं 6 आयुष स्नातक व स्नाकोत्तर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे। 12 आयुष स्नातकों को प्रमाणपत्र से सम्मानित करेंगे।

ब्ल्यू लाइन को क्लिक करें और एप इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: