Doordrishti News Logo

बाइक चोरी का अरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

जोधपुर,शहर की माता का थान पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की बाइक को जब्त किया गया है। अभियुक्त से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के बारे मेें पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बूथ जमीन पर कब्जा का प्रयास करने में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि 3 मार्च को पुरोहितों का बास मदेरणा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण राम पुत्र लालाराम सुथार ने अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दी थी। इस पर बाइक चोरी के प्रकरण के लिए पुलिस टीम को लगाया गया।

पुलिस ने रविवार को आरोपी कुंदन विहार चैनपुरा मंडोर मेें रावला बेरा हाल नयापुरा निवासी जयसिंह पुत्र अशोक माली को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक को जब्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: