बूथ जमीन पर कब्जा का प्रयास करने में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल
- सरस बूथ मामला
- तीन शांति भंग में गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के जालोरी गेट बारी में बूथ जमीन पर कब्जा जमाने के लिए हिस्ट्रीशीटर सहित कुछ लोग आए थे। इनके खिलाफ पुलिस थाने में मारपीट एवं लज्जा भंग का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आज एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो अन्य को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल प्रकरण में गिरफ्तारी शेष है।
ये भी पढ़ें- अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन
सदर बाजार थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि पांच दिन पहले जालोरी गेट बारी में एक सरस बूथ को लेकर विवाद हुआ था। निगम ने अतिक्रमण मानकर बूथ का सामान बाहर रखवाया था। इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया गया। जिस पर केस दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने शनिवार को कब्जे का प्रयास करने वाले तीन आरोपी सूरसागर थाने का हिस्ट्रीशीटर चंद्र प्रकाश उर्फ काजू,खांडाफलसा के जितेंद्र उर्फ जीतू गहलोत एवं सदर कोतवाली क्षेत्र मेें रहने वाले सूरज भाटी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मारपीट एवं लज्जा भंग के प्रकरण मेें जांच चल रही है। एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा यह जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

