155 बिना टिकट यात्रियों से वसूला 70 हजार रुपए जुर्माना
जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलाए गए विशेष सघन टिकट जांच अभियान के दौरान पकड़े गए 155 बिना टिकट यात्रियों से रेलवे ने 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि डीआरएम गीतिका पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के दौरान गुरुवार रात जोधपुर-मकराना-जोधपुर रेलखंड पर दो ट्रेनों की औचक जांच की गई जिसमें टिकट चेकिंग स्टाफ ने 155 यात्रियों को बिना और अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़ा।
ये भी पढ़ें- जोधपुर-साबरमती रेल मार्ग पर रद्द ट्रेनें आज से बहाल
यात्रियों से 31 हजार 405 रुपए किराया व 38 हजार 750 जुर्माना के बतौर कुल 70 हजार 155 रुपए का रेल राजस्व वसूल करने में सफलता हासिल की है। जांच के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के साथ टीटीआई मोहम्मद वासिद,अमित जोशी, पूराराम,आरके जोशी,एमएम कुरैशी, लालाराम खोजा और देवेंद्र सिंह थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

