Doordrishti News Logo

वर्ल्ड हियरिंग दिवस पर लगाया शिविर

जोधपुर,उम्मेद अस्पताल के सभागार में वर्ल्ड हियरिंग दिवस पर शुक्रवार को शिशु रोग,नाक कान गला विभाग एवं एम्स जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में कान एवं श्रवण शक्ति की जाँच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.दिलीप कच्छावाहा,उम्मेद अस्पताल की अधीक्षक डॉ.रंजना देसाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित गोयल ने इस अवसर पर नवजात शिशुओं में हियरिंग एसेसमेंट के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नवजात शिशुओं में कान की जाँच ओएई एवं एबीईआर पद्धति से श्रवण शक्ति की जाँच की।

ये भी पढ़ें- बासनी रेलवे क्रॉसिंग के पास में युवक ट्रेन से कटा

इस शिविर में सौ नवजात शिशुओं की जाँच की गई। डॉ. गोयल ने कहा कि नवजात शिशुओं के डिस्चार्ज होने से पूर्व अनिवार्य हियंरिग एसेसमेंट जाँच करवानी चाहिये। प्री-मैच्योर बच्चे एनआईसीयू में भर्ती रहे हों, उनमें बेहरेपन का खतरा अधिक होता है। इस जाँच से बच्चों को बेहरेपन से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर उम्मेद अस्पताल शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.जेपी सोनी,डॉ. अनुराग सिंह, डॉ.मनीष पारख,डॉ. विष्णु गोयल,डॉ.संदीप चौधरी,डॉ. विकास कटेवा,डॉ.रघुनाथ,डॉ.मनोज कुमार,सीनियर रेजीडेन्ट डॉ.प्रियंका, डॉ.धन्नाराम एवं अन्य रेजीडेन्टस ने शिविर में भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

September 20, 2026

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल

September 20, 2026

हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026