Doordrishti News Logo

जेएनवीयू न्यू कैंपस गेट पर गाड़ियां जलाई

-छात्र गुटों में विवाद

जोधपुर,शहर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय नया परिसर में बुधवार की शाम को क्रिकेट की बात पर उपजा विवाद रात को फिर सामने आया गया। छात्रों के दो गुट के लडक़े मुख्य गेट पर उलझ गए। तब एक गुट के छात्रों ने वहां खड़ी दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर भगत की कोठी पुलिस वहां पहुंची।

यह भी पढ़ें-हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार

थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि शाम को जेएनवीयू नया परिसर में छात्रों के गुटों में क्रिकेट खेलने के समय विवाद हो गया था। जिस पर एक बारगी मामला शांत हो गया। फिर रात सवा नौ बजे के आस पास कुछ छात्र नया परिसर गेट के बाहर निकल रहे थे तब दूसरे गुट के छात्र सामने आ गए। एक गुट में दो छात्र थे जो बाद में डर के मारे भाग गए। तब दूसरे गुट के चार छात्रों ने वहां खड़ी उनकी बाइक को जला दिया। इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई आरंभ करने के साथ हॉस्टल में सर्च चलाया। संदिग्ध छात्र रात तक पता नहीं लगे।

इसे भी देखिए-अध्यापिका ने सुबह मनाया अपना जन्म दिन,दोपहर में सड़क हादसे में गई जान

थानाधिकारी चारण ने बताया कि छात्र कॉलेज के ही हैं और कुछ हॉस्टल में ही रहते हैं। फिलहाल इस बारे में मामला दर्ज करवाए जाने की कार्रवाई जारी है। छात्रों के गुट अलग-अलग छात्र नेताओं के बताए गए है। उन्होंने किसी छात्र नेता के इसमें शामिल होने से फिलहाल इंकार किया है।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026