Doordrishti News Logo

रेस्टोरेंट संचालक को कार ने मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,शहर के पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने कार चालक की लापरवाही से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वह बनाड़ में रेस्टोरेंट चलाता था और 12 फरवरी की रात को अपने घर की तरफ लौट रहा था। उसकी 28 फरवरी की रात में मौत हो गई।

इस खबर को भी पढ़िए-1.20 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार,कार बरामद

देवनगर पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।देवनगर पुलिस ने बताया कि घटना में 21/722 निवासी मुकेश पुरी पुत्र रेंवतपुरी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई 43 साल का दिनेश पुरी 12 फरवरी की रात को बनाड़ रेस्टोरेंट से घर की तरफ लौट रहा था। तब प्रेक्षा अस्पताल के सामने पाल रोड पर किसी कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसकी भाई की 28 फरवरी को मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने अब कार नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिवादी अस्पताल मेें व्यस्त होने से मामला 28 को दर्ज करवाया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद उसके परिजन को सौंप दिया।

 एप इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026