Doordrishti News Logo

बासनी उद्योग में 210 कृषि पाइप चोरी

जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित उद्योग नगर में एक कंपनी के 210 कृषि पाइप चोरी हो गए। इस बारे में मालिक ने बासनी थाने में प्रकरण दर्ज करवाया।बासनी पुलिस ने बताया कि बखतारवमल का बाग खांडाफलसा निवासी सागरमल पुत्र धनराज कोठारी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी उद्योग नगर बासनी में कंपनी है। जहां से अज्ञात चोर कृषि के 210 पाइप चोरी कर ले गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़िए-लोकानुरंजन मेले की फोटाग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

कबाड़ में चोरी:-
पावटा प्रथम पोलो क्षेत्र महामंदिर की रहने वाली सरोज पत्नी शिवकैलाश शर्मा ने सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी कि उसका एक कबाड़ गोदाम कबीरनगर में स्नेहिल गार्डन के पीछे है। अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र वहां से हजारों का लोहे तांबा का स्क्रेप चोरी कर ले गए। सूरसागर पुलिस ने इस बारे में पड़ताल आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ का एप यहां क्लिक कर इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026