जोधपुर में अखिल भारतीय ब्रज भाषा कवि सम्मेलन 25 को
लघु उद्योग भारती भवन में होगा आयोजन
जोधपुर,राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी,जयपुर एवं ब्रज मण्डल समाज जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 25 फरवरी,शनिवार की सायं 7 बजे लघु उद्योग भारती भवन में अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन ‘रंगीलौ रंग डारि गयौ री‘ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा होंगे तथा नगर निगम (उत्तर) की महापौर कुन्ती देवड़ा तथा नगर निगम (दक्षिण) की महापौर वनिता सेठ विशिष्ट अतिथि होंगी।उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में ब्रज भाषा के मशहूर कवि एवं कवयित्रियां अपनी रचनाएं सुनाएंगे। इनमें मथुरा से श्याम सुन्दर अकिंचन, धौलपुर से ब्रजेन्द्र चकोर,कामां से विट्ठल पारीक,जयपुर से भूपेन्द्र भरतपुरी एवं डॉ. सुशीला शील, दिल्ली से सुनहरी लाल तुरन्त,आगरा से डॉ.रुचि चतुर्वेदी तथा डीग से सुनील सरल अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
ये भी पढ़ें- कृषि फार्म हाउस से सोलर की 38 प्लेटें चोरी
राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी के अध्यक्ष डॉ.रामकृष्ण शर्मा एवं सचिव गोपाललाल गुप्ता तथा ब्रज मण्डल समाज जोधपुर के गोविन्द खण्डेलवाल एवं कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल आदि ने कवि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

