Doordrishti News Logo
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्ति को जीवन में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए
  • अतिरिक्त संभागीय आयुक्त व अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क ने भी किया पौधारोपण

जोधपुर, संभागीय आयुक्त डाॅ राजेश शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के पार्क में खेजड़ी का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

Divisional Commissioner did plantation in Collectorate
संभागीय आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जीवन में निरंतर समय समय पर विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बढते प्रदूषण के कारण अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने चाहिए ताकि प्रदूषण के दुष्प्रभाव से हम सभी बच सकें। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण पुरोहित, अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जयपरु प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, व संयुक्त निदेशक एलएन बैरवा ने भी पौधारोपण किया। पर्यावरण प्रेमी प्रदीश शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण कराया। इस अवसर पर निजी सहायक टीसी सोनी, एएसओ अशोक सोनगरा, जितेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, धीरज गहलोत, राजेश्वर राणा, राजेन्द्र त्रिवेदी, रूपाराम व महेन्द्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026