Doordrishti News Logo

राजसमंद, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राजसमंद जिला भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उप चुनाव संबंधी रणनीतिक चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें मतदाताओं को राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा फैलाई गई अव्यवस्थाओं से मुक्त कराना है और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करनी है।

Union Water Power Minister holds strategic discussion for Rajsamand by-electionराजसमंद प्रवास के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच शेखावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा में यह बात और भी स्पष्ट हुई कि भाजपा का हर एक सिपाही उत्साह से भरा हुआ है। इससे पहले, शेखावत ने कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर से प्रभु का आशीष लेकर क्षेत्र के उप चुनावों में भाजपा की ओर से चुनाव में लड़ने के आकांक्षी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विकास और विश्वास जनसेवा का मूलमंत्र है, भाजपा जिनके आधार पर अपनी बात जनता जनार्दन के सामने रखती है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि इस क्षेत्र में भाजपाइयों में उत्साह है और वे विजय के प्रति आश्वस्त हैं।

प्रभु राम भारत की आत्मा हैं
राम मंदिर निर्माण के लिए अपने गहने समर्पित करने वाली सूरसागर भूरटिया, जोधपुर निवासी स्वर्गीय आशा कंवर को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आशा कंवर की अंतिम इच्छा भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अपने गहने समर्पित करने की थी, जो उनके निधन के पश्चात पति विजय सिंह गौड़ ने पूरी की। गहनों को राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित करते हुए परिजनों के साथ ही लेने वालों की आंखें भी नम हो गईं। शेखावत ने कहा कि निधि समर्पण में जोधपुर के इस अनोखे और हृदय छू लेने वाले सहयोग के साथ आशा जी की आत्मा राम नाम के सत्य में समा गईं। प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण का यह भाव अद्वितीय है। धन्य हैं आशाजी और उनका परिवार।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026