Doordrishti News Logo

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 56 हजार की ठगी

-पुलिस ने कराए रिफंड

जोधपुर,शहर की एयरपोर्ट पुलिस ने महिला के साथ हुई 56 हजार 174 रुपये की ठगी के मामले में रुपए रिफंड कराए हैं। थानाधिकारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि अभयगढ़ स्कीम एयरफोर्स रोड की सीमा पत्नी विक्रम डांगा ने शिकायत करते हुए बताया कि एक अनजान नंबर से कॉल आया और कहा कि क्रेडिट कार्ड पर लिमिट बढ़वाने का ऑफर है। इसके बाद एक लिंक आया और फिर क्रेडिट कार्ड की एप्लीकेश पर बताए अनुसार प्रोसेस करती रही। इसके बाद महिला ने उसके बताए निर्देशानुसार उस पर क्लिक किया और जानकारी भर दी। इसी बीच क्रेडिट कार्ड अकाउंट से 56174 रुपये निकलने का मैसेज मिला।

यह भी पढ़ें- चोर चाबी से दरवाजा खोलकर बक्से से आभूषण चुरा ले गया

मैसेज देखा तो पता चला कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हो गई है।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच की तो पता चला कि रुपये अमेजन एप के माध्यम से कटे हैं। एप के अधिकारियों से संपर्क कर रुपये होल्ट कराए। सोमवार को महिला को रुपये उनके खाते में वापस करवा दिए गए हैं।

यह भी देखें- राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपो 20 से 22 मार्च तक होगा

साइबर हैल्प लाइन पर करें संपर्क :-
थानाधिकारी ने बताया कि इस तरह की किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और फिर पास के थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026