Doordrishti News Logo

रामापीर मंदिर में नवमी की ध्वजा चढ़ाई,मेले का शुभारंभ

जोधपुर,संत शिरोमणि भाऊ रामचंद्र मार्ग सरदारपुरा 11वीं सी रोड स्थित बाबा रामापीर मंदिर में माघ मेले का शुभारंभ किया गया। शाम को चढ़ाई गई नवमी की ध्वजा साथ ही माघ मेले का शुभारंभ किया गया।

ये भी पढ़ें- रैगिंग के मामले में मानव अधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

मंदिर के सेवादारी प्रकाश,पवन फुलवानी ने बताया कि भगवती देवी के सान्निध्य में मंदिर शिखर पर भजनों के बाद बाबा की आरती की गई और ध्वजा चढ़ाकर माघ मेले का शुभारंभ किया गया। एकादशी को भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि एक फरवरी को एकादशी मनाई जाएगी जिसमें भजनों का आयोजन किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: