Doordrishti News Logo

सैनेट्री की दुकान में चोरी के साथ आगजनी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की डांगियावास पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में 5 जनवरी को एक सैनेट्री की दुकान में सेंध लगाने के साथ आगजनी करने वाले दो युवकों को पकड़ा है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खातियासनी हाल वीर बीगाजी ट्रेडर्स सैनेट्री की दुकान चलाने वाले महेंद्र पुत्र सिरदाराम जाट ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 3 जनवरी को वह दुकान मंगल कर घर चला गया था। तब रात्रि में अज्ञात शख्स ने दुकान में सेंध लगाने के साथ आग लगा दी। दुकान के पीछे पैरों एवं बाइक के निशान पाए थे। दुूकान के पीछे की खिडक़ी टूटी हुई थी। अज्ञात चोर दुकान के गल्ले से 50 हजार रूपए के साथ सैनेट्री का सामान चोरी कर गए। साथ ही दुकान में आग लगा दी गई।

ये भी पढ़ें- होटल से स्टाफ नीचे कूदा,नेट ढीली पकड़े होने से कूल्हे के बल गिरा

थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम प्रोबेशनर एसआई हरखाराम,हैडकांस्टेबल नैनाराम, लक्ष्मण राम,मुकेश कुमार,कांस्टेबल रामदेव सिंह,चरण सिंह आदि की गठित की गई। पुलिस की टीम ने अथक परिश्रम के बाद मंगलवार को वारदात में शरीक दो युवकों जाटियावास निवासी बाबूराम पुत्र कंवराराम एवं पीथावास के परसाराम पुूत्र रामसुखराम सरगरा को पकड़ा। संदिग्ध लगने पर पूछताछ करने पर वारदात करना स्वीकार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026