एमडीएमएच में सैलेरी नहीं मिलने पर ठेकाकर्मियों की हड़ताल
जोधपुर,शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में शनिवार की सुबह ठेके पर लगे डाटा ऑपरेटरों ने हड़ताल कर दी। वे तनख्वाह को लेकर विरोध जता रहे थे। बाद में समझाइश की गई और ठेका कर्मी काम पर लौटे। उनके हड़ताल पर अचानक जाने से एक बारगी व्यवस्था बिगड़ गई। इसके लिए होमगार्ड और अन्य महिला स्टाफ ने कामकाज संभाला। मरीज के साथ आने वाले परिजन भी डाटा एंट्री को लेकर एक बार परेशान होते देखे गए।
ठेका कर्मियों के हड़ताल पर जाने की जानकारी पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित भी ओपीडी पहुंचे और ठेका कर्मियों से बात की उनके आश्वासन के बाद पर्ची काउंटर पर काम कर रहे कर्मचारी वापस काम पर लौट गए। मरीजों को परेशानी नहीं हो इसके लिए लगभग 1 घंटे तक अस्पताल के होमगार्ड और सुरक्षाकर्मियों ने पर्ची काटी।
ये भी पढ़ें- पाक विस्थापितों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित
60 कर्मचारी प्लेसमेंट कंपनी के तहत करते हैं काम
अस्पताल अधीक्षक डॉ.राजपुरोहित के अनुसार अस्पताल में लगभग 60 कर्मचारी प्लेसमेंट कंपनी के तहत काम करते हैं। उनमें पर्ची काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल है। ठेका कंपनी से इन्हे हर माह 15 तारीख तक सैलरी मिलती है। इस बार इन्हें वेतन मिलने में देरी क्यों गई इसको लेकर ठेका कंपनी से जवाब मांगा गया है। फिलहाल कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। दो दिन पहले भी डाटा और अन्य ठेका कर्मियों ने तनख्वाह को लेकर विरोध जाहिर किया था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

