Doordrishti News Logo

रेलवे भर्ती दौड़ सम्पन्न,आठ हजार अभ्यर्थी हुए सफल

दस्तावेजों की जांच के बाद बनेगी वरीयता सूची

जोधपुर,न्यू रेलवे स्टेडियम पर आयोजित रेलवे भर्ती दौड़ शनिवार को सम्पन्न हो गई। छह दिनों तक चली दौड़ में आठ हजार से भी अधिक अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया।

डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन पर लेवल-1 की विभिन्न कोटियों में लगभग पांच हजार रिक्तियां भरने के लिए ऑनलाइन परीक्षा के 14 हजार 242 सफल महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को यहां शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था जो 16 से 21 जनवरी तक आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को वजन लेकर तथा बिना वजन के दौड़ निर्धारित अवधि में पूरा करने का टास्क दिया गया था । उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि जोधपुर मंडल ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ व्यवस्थित ढंग से परीक्षा दौड़ सम्पन्न करवाई। डीआरएम ने शनिवार को भी स्टेडियम पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिला अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनके अनुभव सुने।

ये भी पढ़ें- अमरावती सांसद नवनीत राणा जोधपुर में, विदेश मंत्रालय कमेटी में हिस्सा लेने आई

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर के शर्मा ने बताया कि दौड़ के दौरान 12 हजार 216 अभ्यर्थी दी गई निर्धारित तिथियों पर स्टेडियम पहुंचे जिनमें से 8 हजार 129 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। कुल 2026 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए उपस्थित नही हो पाए। उन्होंने बताया कि अब इन सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद मेरिट तैयार की जाएगी तत्पश्चात वरीयता के आधार पर पांच हजार पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

आरआरसी,जयपुर के चैयरमेन दिनेश कौल,आरआरसी के सहायक कार्मिक अधिकारी अजय निगम,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन,सहायक कार्मिक अधिकारी जीएम मौर्य,सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ मयंक वर्मा,सहायक मंडल वित्त प्रबंधक मनमोहन निगम सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी आयोजन के पूरे समय तक दौड़ करवाने से लेकर परिणाम घोषित होने तक व्यवस्थाओं में प्रतिदिन जुटे रहे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026