Doordrishti News Logo

रिटायर्ड एडिशनल एसपी के हाथ लगा पांच सौ का जाली नोट

  • दोस्त को भेजने थे रुपए
  • एसबीआई शाखा से निकलवाई रकम
  • बीओबी में जाने पर लगा पता

जोधपुर,शहर के यातायात शाखा से रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एसबीआई बैंक शाखा में नकली नोट हाथ लग गया। रुपए अपने दोस्त को भेजने वाले थे। अब इस बारे में नोडल थाना सरदारपुरा में इसका मामला दर्ज करवाया गया है। पांच सौ के जाली नोट पर पुलिस ने भी अनुसंधान आरंभ किया है।

सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि रिटायर्ड एडिशनल एसपी नाथू सिंह भाटी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे शिकारगढ़ स्थित एसबीआई की शाखा में अपने दोस्त को 25 हजार देने के लिए रुपए लेने गए थे। जहां पर पर्ची के माध्यम से रकम को निकलवाया। यह रुपए उन्हें अपने दोस्त को भेजने थे,ऐसे में केशियर ने बताया कि रकम बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से भेजी जा सकती है। इस पर वे जेएनवीयू पुराना परिसर स्थित बीओबी की शाखा पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री डॉ.गर्ग ने सर्किट हाऊस में किया संवाद

यहां पर 15 हजार रुपए केशियर को दिए जो आगे भेजने थे। तब केशियर ने नोट चेक किए तो पता लगा कि उसमें पांच सौ का एक नोट नकली है।

बाद में एसबीआई शाखा से भी संपर्क किया गया। मगर संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर अब उन्होंने नोडल थाना सरदारपुरा में नकली नोट को लेकर केस दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पांच सौ का एक नकली नोट मिला है। जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026