Doordrishti News Logo

रातानाडा में किराए के कमरे पर सिलेण्डर में रिसाव से लगी आग

  • गैस रिफ्लिंग की आशंका
  • पुलिस रात तक करती रही इंकार
  • दो आग में झुलसे

जोधपुर,शहर के रातानाडा सब्जी मंडी के पास नाले के नजदीक एक किराए के मकान में कमरे पर रहने वाले दो व्यक्ति आग से झुलस गए। पुलिस ने गैस सिलेण्डर में रिसाव से आग की जानकारी दी। मगर इसमें गैस रिफ्लिंग की आशंका भी बनी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग किन कारण से लगी थी।

रातानाडा पुलिस को खुद को इस बारे ज्यादा जानकारी रात तक नहीं हो पाई। यहां तक आग में दो लोग झुलसे पुलिस कुछ बताने में भी असमर्थ रही।

ये भी पढ़ें- खुडाला फांटा पर चावल से भरा ट्रेलर पलटा, खलासी की मौत

जानकारी के अनुसार रातानाडा में सब्जी मंडी स्थित गंदा नाले के पास में एक मकान में किराए के कमरें पर रहने वाले विनोद और उसके साथी को आग से झुलसने पर एमजीएच लाया गया। सूचना पर रातानाडा थाने से सबइंस्पेक्टर छैल सिंह वहां पहुंचे। उन्होनेें जानकारी दी कि कोई आग से नहंी जला है। वे गए तब तक आग बुझ चुकी थी। उन्होंने घायलों के संबंध में जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। आशंक है कि किराए के कमरें में गैस रिफ्लिंग की जा रही थी। एक व्यक्ति गैस का मिस्त्री बताया जाता है। फिलहाल पुलिस ने इनके नाम तक का खुलासा नहीं किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: