पार्षदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

  • फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार
  • जनकल्याण योजनाओं से अधिकाधिक शहरवासियों को लाभान्वित करने का आह्वान

जोधपुर,राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आम नागरिकों को जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू हुआ। इसमें नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के वार्ड संख्या 1 से 20 तक का प्रथम सत्र में और वार्ड संख्या 21 से 40 का प्रशिक्षण द्वितीय सत्र में आयोजित हुआ।

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने पार्षदों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए पार्षदों का आह्वान किया कि इसके माध्यम से विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करते हुए शहरवासियों को त्वरित लाभ दिलाने आगे आएं। गुप्ता ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, जोधपुर के सैंड स्टोन खनन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सिलिकोसिस नीति के प्रावधानों से अवगत करवा कर पीड़ितों को लाभ दिलवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना और कोरोना सहायता योजना आदि योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को जोड़ने की अपील की।

ये भी पढ़ें- सोलर प्लांट लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोपी फिर गिरफ्तार

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती देवड़ा ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन तक योजनाओं की प्रभावी पहुँच के लिए सभी को मिल कर सामूहिक जिम्मेदारी की भावना से काम करना चाहिए। द्वितीय सत्र में नगर निगम दक्षिण के उप महापौर किशन लाल लढ्ढा ने संबोधित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर निगम उत्तर की उपायुक्त अदिति पुरोहित ने इंदिरा रसोई योजना पर प्रस्तुतीकरण देते हुए इस योजना के सभी आयामों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के लिए वृहद स्तर पर भागीदारी के लिए सभी पार्षदगण अपने वार्डों में अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करवाने की अपील की। चिकित्सा विभाग की ओर से जिला परियोजना समन्वयक डॉ.राकेश ने मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना अंतर्गत निःशुल्क दवा और जाँच के लिए प्रक्रिया और अन्य प्रावधानों के बारे में अवगत कराया।

ये भी पढ़ें- आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता पर चर्चा

डॉ.अलका राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं,छात्रवृत्ति योजनाओं और पालनहार योजना के बारे विस्तार से जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण में नगर निगम दक्षिण के आयुक्त अरुण पुरोहित,नगर निगम उत्तर के आयुक्त अतुल, नगर निगम उत्तर के उपमहापौर अब्दुल करीम जानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) मदनलाल नेहरा,अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर (द्वितीय) श्वेता कोचर,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास,सहायक कलक्टर मधुलिका सहित पार्षद और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026