अब भाई ने मामाओं पर लगाया हत्या का आरोप

  • कंडक्टर आत्महत्या प्रकरण
  • लेन देन का विवाद होना बताया
  • गत वर्ष हुआ था सुसाइड में केस

जोधपुर,शहर के अमृत देवी पार्क के समीप संजय कॉलोनी के पास रेलवे ट्रेक पर एक युवक ने गत वर्ष अगस्त में ट्रेन से कटकर अपनी जान दी थी। इस बारे में उसके भाई ने हत्या किए जाने का आरोप अपने रिश्ते में लगने वाले दो मामाओं के खिलाफ अब दी है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर अब हत्या का प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। इस बारे में पहले मर्ग दर्ज किया गया था। हत्या की वजह आपसी लेनदेन होना बताया है।

भगत की कोठी थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि मूलत: रोहिणा बाप निवासी दुर्ग सिंह पुत्र नखत सिंह की तरफ से हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसका भाई 38 वर्षीय महिपाल सिंह कंडक्टरी करता था। गत वर्ष 27 अगस्त को उसका शव अमृता देवी पार्क के नजदीक संजय कॉलोनी के पास रेलवे ट्रेक पर मिला था।

ये भी पढ़ें- दुकान में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो गिरफ्तार

थानाधिकारी चारण ने बताया कि वक्त घटना मर्ग दर्ज किया गया था। शव का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। मगर अब मृतक के भाई दुर्गसिंह का आरोप है कि उसके रिश्ते में लगने वाले दो मामाओं इशरू बापिणी निवासी देवीसिंह एवं खींवसिंह ने लेन देन के चलते हत्या की थी। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर हत्या में प्रकरण दर्ज करते हुए इसमें जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews