Doordrishti News Logo

जोधपुर, पुष्करणा समाज के मासिक रंगीन समाचार पत्र का शुभारंभ किया जा रहा है। पुष्करणा सृजन सोसायटी की ओर से प्रकाशित होने वाले पुष्करणा चिन्तन का लोकार्पण समारोह शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे स्वामी कृष्णानन्द सभागार शिवदत्त स्मारक गढ़ी में आयोजित किया जाएगा। सोसायटी के अध्य्क्ष एवं पुष्करणा चिन्तन के प्रधान सम्पादक आनन्द राज व्यास ने बताया कि राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास करेगी। व्यास इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के चेयरमेन मनीष व्यास एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश व्यास विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि पुष्करणा सृजन सोसायटी द्वारा प्रकाश्य पुष्करणा चिन्तन समाचार पत्र के बीस पृष्ठ के प्रवेशांक के बाद प्रति माह कम से कम आठ पृष्ठ का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें पुष्करणा समाज की गतिविधियों के समाचार, विशेष आलेख, युवा, महिलाओं, रोजगार -स्वरोजगार के साथ ही सामाजिक, शिक्षा, साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व व्यावसायिक सम्बन्धी सामग्री होगी। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी सम्पादक और उदय पुरोहित व मनोज बोहरा वरिष्ठ उप संपादक होंगे। इसके साथ ही रामजी व्यास प्रेस फोटोग्राफर एवं पत्रकारिता से जुड़े अन्य अनुभवी पत्रकार संपादकीय सहयोगी और सोमदत्त हर्ष व ओमप्रकाश पुरोहित प्रबन्ध संपादक होंगे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026