अन्न का त्याग जेल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन
-केंद्रीय कारागार कार्मिकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग
-काली पट्टी बांध काम किया
जोधपुर,प्रदेश भर की जेलों में कार्मिक वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों काली पट्टी बांध कर विरोध करने के साथ मैस का बहिष्कार किया था। मगर राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगे अब तक नहीं मानी गई। इस पर शुक्रवार को फिर से केंद्रीय कारागारों के कार्मिक सुबह विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर जेल कर्मचारियों,सिपाहियों एवं गार्ड आदि ने जेल परिसर के बाहर नारेबाजी की। वर्दी की बाह पर काली पट्टी बांध कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला जेल कर्मी भी आंदोलन में शरीक हुई। इनकी मांग है कि वेतन विसंगति को दूर किया जाए। पहले भी जेल प्रशासन के कार्मिकों ने मैस का बहिष्कार करने के साथ विरोध प्रदर्शन जाहिर किया था। शुक्र वार की सुबह फिर से मैस का बहिष्कार आरंभ कर दिया गया।

जेल कार्मिकों ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन किया। वेतन आरएसी के समान करने की मांग की है। मांग 1998 से जारी है और 2007 में संशोधन भी किया गया। वेतन संगति में सुधार किया जाए। आरएसी व पुलिस के समान वेतन कर दिया जाएगा। मगर आज तक सुनवाई नहीं हो पाई है,अब अन्न त्याग दिया गया है।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

