Doordrishti News Logo

44वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

संतों,नामवर खिलाड़ी हुए शामिल

डीडवाना,खेलों के प्रति आई जागृति ने न केवल देश की झोली स्वर्ण पदकों से भरी है अपितु युवाओं को कामयाबी के शिखर पर पहुंचने का एक ऐसा माध्यम भी उपलब्ध करवा दिया है जहां आपका शारीरिक श्रम आपको बुलंदियों तक पहुंचा देता है।

स्थानीय मिर्धा पार्क में 44वीं राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता (बालिका) के शुभारम्भ समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक चेतन सिंह डूडी ने यह शब्द कहे। डूडी ने कहा कि 20वीं सदी के अंत तक भी यही सुनने को मिलता था कि खेलोगे तो खराब हो जाओगे लेकिन आज समय बदल गया है स्वयं सरकार खेलों को लेकर गम्भीर है हाल ही में राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक सम्पन्न हुए है जिसमे इक्कीस लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढे- डोडा-पोस्त सप्लायर को नीमच से पकड़ लाई पुलिस

समारोह की विशिष्ट अथिति अंतरराष्ट्रीय घुड़ सवार सायमा सैय्यद ने कहा कि खेलों के माध्यम से स्वयं को स्थापित करने के लिए आप स्वयं को ही आगे आना होगा। पढ़ने के लिए हर परिजन प्रेरित करते हैं लेकिन खेलने के लिए प्रेरित करने वालों की संख्या बहुत कम है ऐसे में आप स्वयं को आगे आकर अपना लोहा मनवाना होगा। सायमा ने कहा कि लड़की होना कमजोरी नही है इसे ही ताकत बनाकर आगे बढ़ना होगा तभी आप अपना वर्चस्व स्थापित कर पाओगे।

आगामी 15 जनवरी तक चलने वाली इस राष्टीय चैम्पियनशिप में लिचाना धाम के महंत स्वामी सीताराम दास, हाथोज धाम के मठाधीश बालमुकन्दा चार्य (बड़ा मदिर),पलसाना पीठ के मनोहर शरण दास के साथ दर्जनों की तादात में साधु संतों का आगमन हुआ जो दोपहर दो बजे के लगभग दोजराज गणेश मंदिर से समस्त खिलाड़ियों के साथ एक रैली के रूप में नगर भ्रमण करते हुई मिर्धा पार्क पहुंचे जहाँ विभिन्न रंगा रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

ये भी पढ़ें- डॉ.बामाणिया ही रहेंगे उदयपुर के सीएमएचओ पद पर

इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, केरल, बिहार,उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली,गोवा,दमन दीव सहित बीस से ज्यादा प्रदेशों की टीम इसमें आई हैं। विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने अपनी मातृ भाषा और संस्कृति का जब स्थानीय मिर्धा पार्क में परिचय दिया तो अनेकता में एकता का दर्शन हुआ।

यह प्रतियोगिता मारवाड़ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा करवाया जा रहा है जिसमे हैंडबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के जॉइंट सेकेट्री प्रीतपाल सिंह सालूजा,एडो कमेटी के शम्भू सिंह तंवर,आयोजन सचिव डॉ सोहन चौधरी,अनिल मोट,मकसूद खान,डॉ बजरंग सिंह राठौड़,अकरम पठान, अयूब पठान आदि उपस्थित थे। शकील उसमानी व प्रदीप सेवदा ने संचालन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: