Doordrishti News Logo

स्कूल में मैथ्स मेला आयोजित

जोधपुर,ऐस इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को स्कूल प्रांगण में मैथ्स मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर डॉ. ज्योत्सना सिंह शेखावत,डॉ.अभिमन्यु सिंह शेखावत ने किया। गणित की अध्यापिका अनुपमा दीक्षित,सुमन गौड़ के नेतृत्व में करीब 100 मॉडल विद्यार्थियों द्वारा निर्मित व प्रदर्शित किए गए। जिसमें प्रथम से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

इस मेले में गणित से संबंधित गेम्स भी खेले गए। स्कूल प्रधानाचार्या ने बताया कि गणित विषय को अपनी दैनिक दिनचर्या के साथ जोड़कर इस विषय को बहुत ही सरल बनाया जा सकता है तथा विद्यार्थियों के मन से गणित का भय को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल की सभी कक्षाओं ने तथा सभी कर्मचारियों ने मेले का भ्रमण किया। डायरेक्टर ने सभी विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: