Doordrishti News Logo

तेज गाड़ी चलाने से टोकने पर वृद्ध का तलवार से हाथ काटा, पंजा अलग

  • एम्स में ऑपरेशन कर पंजा जोड़ा
  • एक अपराधी कंडारा गैंग में रह चुका शामिल

जोधपुर,शहर के इसाईयों का कब्रिस्तान क्षेत्र में सोमवार की रात को एक वृद्ध के घर में घुसकर पांच सात बदमाशों ने हमला किया। तलवार से उसके दाहिने हाथ पर वार किया। जिससे उसके हाथ का पंजा कट कर अलग हो गया। रातोंरात वृद्ध को एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां ऑपरेशन कर पंजा जोड़ा गया। इस बारे मेें पुलिस ने पांच सात युवकों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। एक आरोपी इसमें लवली कंडार गैंग में भी शामिल रहा है। हमले की वजह आरंभिक तौर पर वृद्ध द्वारा युवकों को गली में गाड़ी चलाने की बात को लेकर टोकाटाकी करना बताया जाता है।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड पर इसाईयों का कब्रिस्तान में रहने वाले 55 साल के मनोहर सिंह राजपूत पर सोमवार की रात दस बजे घर में घुसकर पांच सात लोगों ने तलवार से हमला किया। जिससे उसके दाहिने हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां ऑपरेशन कर पंजे को जोड़ा गया। थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गली में ही रहने वाले अजय सरगरा,संदीप सिंह के अलावा आरपीएफ कॉलोनी रातानाडा में रहने वाले सनी,पांचवीं रोड प्रताप नगर सदर के रहने वाले अजय सरगरा एवं डीएस कॉलोनी रोटरी चौराहा निवासी राहुल मीणा आदि ने यह हमला किया था।

ये भी पढ़ें- सात डंपर और जेसीबी जब्त, चार लोग गिरफ्तार

इन लोगों द्वारा गली में रात को गाड़ी चलाने की बात को लेकर मनोहर सिंह ने उन्हें टोका था। बाद में यह लोग एकत्र होकर आए और तलवार से हमला किया। जिससे मनोहर सिंह के दाहिने हाथ का पंजा कट गया। थानाधिकारी ने बताया कि एक युवक को राउण्ड अप किया गया है। राहुल मीणा लवली कंडारा गैंग में शामिल रह चुका है। पहले भी प्रकरण सामने आ रखे हैं। घायल मनोहर सिंह उपचाराधीन है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस बारे में हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परिवार के खिलाफ जाकर बेटी ने रचाई शादी,पिता ने जहर खाकर दी जान

March 8, 2026

अवैध पिस्टल से हवाई फायर का इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो,केस दर्ज

March 8, 2026

साइबर फ्रॉड की सूचना तीन दिन में देने पर नुकसान की भरपाई बैंक को करनी होगी

March 8, 2026

गलती से दूसरे के खाते में डाले पांच लाख रुपए

March 8, 2026

स्पा सेंटर पर बैठे पुलिस की 112 गाड़ी के निजी चालक के खिलाफ केस दर्ज

March 7, 2026

सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट डालने पर थाने पर पहुंचे लोग, युवक दस्तयाब

March 7, 2026

न्यू क्रिमिनल लॉ की पालना करें और डिजिटल डॉटा पर रखें नजर: पुलिस आयुक्त

March 7, 2026

भविष्य के प्रशासकों ने आईआईटी जोधपुर का किया अवलोकन

March 7, 2026

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026