Doordrishti News Logo

रेलवे ने राहत कार्यों में सहयोग करने पर ग्रामीणों का किया सम्मान

सूर्यनगरी एक्सप्रेस के डिरेल होने के बाद जुटे थे मदद में

जोधपुर,पिछले सप्ताह राजकियावास -बोमादड़ा रेल मार्ग पर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के डिरेल होने के बाद बचाव और राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्रामीणों को सोमवार को डीआरएम गीतिका पांडेय ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। पांडेय ने बताया कि ट्रेन 12480,बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बेपटरी होने की इत्तला मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर तत्परता से बचाव और राहत कार्यों में जुट गए थे जिन्होंने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

दुर्घटना के बाद अपने-अपने प्रयासों से बचाव और राहत कार्यों में रेल प्रशासन के साथ सहयोग करने पर केसाराम सीरवी,जयंतीलाल,प्रदीप जीनगर,मनोहरलाल,कल्पेश मालवीय, छगनलाल,देवाराम,भंवरलाल व दीपा राम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया तथा नरेश ओझा के द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की।

ये भी पढ़ें- बीकानेर से जोधपुर के रास्ते द्वारका सीधी ट्रेन का पहला फेरा आज

पांडेय ने बताया कि इस दौरान पूर्व सरपंच मनोहरलाल ने ट्रेन से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला,कल्पेश मालवीय ने यात्रियों के लिए चायपानी की व्यवस्था की,दीपाराम ने घटना स्थल पर अपने टेंकरों से पेयजल की सप्लाई की,कंपाउंडर प्रदीप जीनगर ने घायलों को एम्बुलेंस में शिफ्ट करवाया व भंवरलाल सीरवी ने जंबूरी के प्रभावित बच्चों को अपने ट्रेक्टरों के जरिए बसों तक पहुंचा कर राहत कार्यों में उल्लेखनीय सहयोग किया। इसके लिए पांडेय ने प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित शक्ति माताजी के मंदिर का चित्र डीआरएम को भेंट किया और कहा कि आसपास के क्षेत्र में माताजी के प्रति लोगों की गहन आस्था है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026