Doordrishti News Logo

दशहरा इलेवन को हिन्दू क्रिकेट कप

शरद रात्रिकालीन हिन्दू कप क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 16 सेक्टर स्थित दशहरा मैदान में चल रही रात्रिकालीन हिन्दू कप क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। आठ दिवसीय इस क्रिकेट मैच में 42 टीमों ने भाग लिया। आयोजक अखिलेश मेहता ने बताया कि इस शरद रात्रिकालीन हिन्दू कप क्रिकेट प्रतियोगिता में 42 टीमों ने भाग लेकर उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार की नगद राशि व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 5100 की नकद राशि दी गई।

प्रतियोगिता का फाइनल दशहरा इलेवन व मॉर्निंग क्लब इलेवन के बीच मैच खेला गया। जिसमें दशहरा इलेवन विजेता रही। इससे पूर्व सभी अतिथियों का दुपट्टा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, वार्ड 18 पार्षद विक्रम सिंह पंवार, विश्व हिंदू परिषद पूर्व जिला संपर्क प्रमुख कुंवर विजय सिंह भाटी,एसेंट एकेडमी के डायरेक्टर महेंद्र सिंह गुर्जर,जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष दिनेश सोलंकी, मरुधरा खेलकूद विकास संस्थान जिला प्रवक्ता रणवीर सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला आईटी सहसंयोजक चक्रेश मेहता,चौपसानी मण्डल मंत्री अंकित पुरोहित, विक्रम सिंह गुर्जर, 15 सेक्टर विकास समिति अध्यक्ष कमल किशोर जसमतिया, चौपासनी बूथ अध्यक्ष विनोद मेहता, सुनील व्यास, प्रदीप सोनी,सूरज बामणिया उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026