Doordrishti News Logo

जोधपुर जिला शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित

  • रक्तकोष फाउंडेशन
  • जितेंद्र बांता जिलाध्यक्ष,जितेन्द्र सागर संयोजक,नीरज माथुर सचिव व स्वरूप सोलंकी बने प्रवक्ता

जोधपुर,देश के सबसे बड़े रक्तदाता समूह रक्तकोष फाउंडेशन ने अपनी राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जोधपुर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई ने बताया कि फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी आईएसएस के संरक्षण में देशभर में रक्तदान की मुहिम व जन जागरूकता के लिए कार्य करने वाले रक्तकोष फाउंडेशन का देशभर में विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में जोधपुर जिला शाखा हेतु नई कार्यकारिणी गठित की गई।

ये भी पढ़ें- एयर कमोडोर जेपीएस बैंस ने रविवार के कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

नव गठित कार्यकारिणी में रक्तदान की मुहिम के लिए सदैव तत्पर व सक्रिय रहने वाले जितेंद्र बांता (चौधरी) को जिलाध्यक्ष,जितेंद्र सागर को जिला संयोजक,नीरज माथुर को जिला- सचिव तथा शिक्षा व पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले स्वरूप सोलंकी को जिला प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया हैं। फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद जिले के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहने व रक्तदान से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रम करवाने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता ने बताया कि जोधपुर शहर व जिले में रक्त की कमी से किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो तथा आपातकाल में रक्तदान करवाकर हर व्यक्ति को नया जीवन देना ही हमारी टीम का ध्येय होगा। जितेन्द्र बांता ने बताया की ज़ल्दी ही ब्लॉक स्तर पर कार्यकारणी बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर से गहने नगदी चुराने वाला नाबालिग पौत्र सहित तीन हिरासत में

जिला प्रवक्ता स्वरूप सोलंकी ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे जोधपुर जिले के युवाओं को रक्तकोष फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी में शामिल किया जायेगा साथ जिलेभर में रक्तदान जागरूकता अभियान व रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेंगे। रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक व संरक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी आईएएस व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जोधपुर जिला कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed