Doordrishti News Logo

डंपर ने ली ट्रेक्टर चालक की जान

जोधपुर,जिले के बालेसर तहसील में खुडियाला गांव के पास में डंपर चालक की लापरवाही ने एक ट्रेक्टर चालक की जान ले ली। गंभीर घायल ट्रेक्टर चालक को अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। घटना मेें मृतक के पुत्र की तरफ से बालेसर थाने मेें मामला दर्ज करवाया गया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

यह बजी पढ़ें-जनकल्याणकारी योजनाओं की सफल क्रियान्विति से बढ़ी जीडीपी- मुख्यमंत्री

बालेसर पुलिस ने बताया कि मतोड़ा स्थित पल्ली निवासी राजूराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता बीरबलराम विश्नोई ट्रेक्टर लेकर खुडियाला गांव की सरहद से निकल रहे थे। तब एक डंपर के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पिता बीरबलराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बालेसर ले जाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। डंपर का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। इसमें अग्रिम जांच की जा रही है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026