Doordrishti News Logo

सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को ठगा

  • परिचितों को फोन-पे से भेज रूपए
  • 14 माह बाद भी नौकरी नहीं लगी

जोधपुर,शहर के बनाड़ स्थिल लक्ष्मण नगर सी में रहने वाले एक युवक से उसके परिचितों ने सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर ली। 14 माह बाद भी नौकरी नहीं लगवाई और रूपए भी हड़प लिए। इस बारे मेें पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब बनाड़ थाने मेें धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें- जुआरियों की धरपकड़,रुपए बरामद

बनाड़ पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल मदनलाल ने बताया कि लक्ष्मण नगर सी सेक्टर में रहने वाले राजेंद्र सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके एक परिचित मोनू बंजारा और एक अन्य ने उसकी नौकरी सिक्युरिटी गार्ड में लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसने 12 अक्टूबर 21 से लेकर 1 नवंबर 21 के बीच में उन्हें फोन-पे के माध्यम से दस हजार रूपए दिए थे। मगर 14 माह गुजरने के बावजूद भी न तो नौकरी दिलवाई और न ही रूपए लौटा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीडि़त ने अदालत में इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज करवाया है। अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026