district-administration-engaged-in-polishing-the-city-for-g-20

जी-20 के लिए शहर को चमकाने में लगा जिला प्रशासन

जी-20 के लिए शहर को चमकाने में लगा जिला प्रशासन

जोधपुर,शहर में 2 से 4 फरवरी के बीच होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के लिए दोनों नगर निगम फील्ड में उतर आए हैं। इस पूरे माह शहर को चमकाने के लिए दोनों ही नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। खास बात यह है कि दोनों ही नगर निगम ने रूटीन बजट के अलावा विशेष बजट भी इसके लिए जारी किया है।

बीस देशों के प्रतिनिधि आएंगे जोधपुर

जी 20 सम्मेलन की विशेष बैठक में भाग लेने के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि जोधपुर आएंगे। इससे पहले राजस्थान के उदयपुर शहर में एक बैठक हो चुकी है। जहां की अच्छी छवि लेकर यह प्रतिनिधि गए हैं। अब परीक्षा की घड़ी जोधपुर की है क्योंकि उदयपुर की तुलना में जोधपुर की सफाई व्यवस्था ज्यादा बेहतर नहीं कही जा सकती। इसीलिए लगातार एक महीने तक शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दोनों नगर निगम कमर कस चुके हैं।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय जम्बूरी ‘मिनी यंग इंडिया‘- राष्ट्रपति

दोनों निगम का कोआर्डिनेशन भी जरूरी

शहर की सफाई व्यवस्था को अव्वल करने के लिए दोनों ही नगर निगम का कोआर्डिनेशन जरूरी है। नगर निगम उत्तर और दक्षिण दोनों ने मिलाकर करीब 70 लाख का विशेष बजट इस विशेष सफाई अभियान के लिए रखा है।

शहर का परकोटा है बड़ी चुनौती

तीन दिन तक होने वाले सम्मेलन की बैठक के बाद 20 देशों के प्रतिनिधि परकोटा शहर भ्रमण भी करेंगे। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती नगर निगम उत्तर के सामने भीतरी शहर को साफ रखना है। कचरा पॉइंट तो कई बार यहां से उठा लिए जाते हैं लेकिन पेयजल सप्लाई वाले दिन सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से शहर की छवि बिगड़ती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts