जुआरियों की धरपकड़,रुपए बरामद
जोधपुर,सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रूपए बरामद किए हैं।
नागौरी गेट थाने के एएसआई चैनसिंह ने फतेहसागर के पास गुब्बाखाई कर रहे सोहेल अली पुत्र शयद अली को गिरफ्तार कर दाव पर लगी 950 रुपए की राशि,नागौरी गेट थाने के एएसआई मनोहरलाल ने खत्री पान भंडार के सामने गुब्बाखाई कर रहे अनिल पुत्र सोहनलाल जटिया को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 800 रुपये की राशि जब्त की।
इसी तरह उदयमंदिर थाने के हैड कांस्टेबल महेशचन्द्र ने पब्लिक पार्क के सामने गुब्बाखाई कर रहे नदीम पुत्र मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 650 रुपये की राशि,थाने के एएसआई गोरधनराम ने स्टेडियम शॉपिंग सेंटर के पास गुब्बाखाई कर रहे मिसलाउदीन पुत्र इकरामदीन को गिरफ्तार कर 610 रुपये की राशि जब्त की।
ये भी पढ़ें- एमडीएमएच के पूर्व अधीक्षक की पत्नी से 6.22 लाख की ठगी
प्रतापनगर सदर थाने के हैड कांस्टेबल पाबूसिंह ने काली टंकी श्मशान रोड के पास गुब्बाखाई कर रहे सरफराज अली पुत्र इकबाल अली को गिरफ्तार कर 1050 रुपये की राशि और पर्चिया जब्त की। रातानाडा थाने के एसआई छैलसिंह ने फर्न होटल के सामने जुआ खेल रहे मुश्ताक खान और उसके आधा दर्जन साथियों को गिरफ्तार कर 800 रुपये की राशि बरामद की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

