दो मकानों में चोरों ने लगाई सेंध, हजारों का माल उड़ाया
जोधपुर,शहर में बंद और सूने पड़े घरों में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों के जेवरात और नगदी आदि चोरी कर ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। मंडोर पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा के करड़ा हाल दिलीप नगर लालसागर निवासी परमेन्द्र सिंह पुत्र महावीर सिंह चूण्डावत ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 28- 29 दिसंबर की रात में अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में सैंधमारी करके कीमती सामान और नकदी चुराकर ले गए।
ये भी पढ़ें- फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार,बालक निरूद्ध
जबकि कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में साई मंदिर के पास पाल रोड निवासी पर्वत सिंह पुत्र भवानी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका एक मकान शंकर नगर झालामंड में है। जो दो दिन से सूना पड़ा था। रविवार सुबह सूचना मिली कि मकान के ताले टूटे पड़े है। इस पर वहां पहुंचने पर पता लगा कि अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर काफी घरेलु सामान के साथ नगदी आदि चोरी कर ले गए है। पुलिस अब जांच में जुटी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

