Doordrishti News Logo

पश्चिम राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव 6 से,किया भूमि पूजन

जोधपुर,पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उद्योग उत्सव 6 से 15 जनवरी तक जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में होगा। सफल आयोजन को लेकर मेले की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया जिसमें वैदिक मंत्रोचार के बीच कार्यक्रम के सफल होने की कामना की गई। मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र हास्य कलाकारों के बनाए उत्पाद सहित शाम के समय होने वाले सांस्कृतिक संध्या रहेगी। इसके अलावा मेले में खानपान,सजावटी सामान घरेलू उपयोग में आने वाले सामान की स्टाल भी सजाई जाएगी। इसके अलावा मेले में 31 फीट की शिव प्रतिमा,समुंदर का एहसास करवाने वाले डिजाइन सहित बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- संस्कृति को बचाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- शीतलराज

कोरोना के बाद दुगुना उत्साह

कार्यक्रम संयोजक राजसिको चेयरमैन सुनील परिहार ने बताया पिछले साल कोरोना की वजह से कार्यक्रम नहीं हो पाया,लेकिन इस बार दोगुने उत्साह के साथ इस हस्तशिल्प मेले की तैयारी की जा रही है कार्यक्रम में न्योता देने के लिए आयोजन समिति मेंबर ने जयपुर में राजस्थान सरकार के मंत्रियों को न्योता भी दिया। कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक जिला प्रशासन,जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान है। मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

भूमि पूजन में यह रहे उपस्थित

भूमि पूजन अवसर पर मेला संरक्षक और संभागीय आयुक्त कैलाश चंद्र मीणा,जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, शहर विधायक मनीषा पवार,सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास,राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी,कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष नरेश जोशी,सलीम खान, संगीता बेनीवाल उद्यमी उमेश लीला सहित जिला प्रशासन और मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026